Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman assaulted while out with her disabled husband and niece; two arrested

Faridabad News: दिव्यांग पति और भांजी के साथ घूम रही महिला से मारपीट, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted while out with her disabled husband and niece; two arrested
आरोपियों का पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महावतपुर गांव में दिव्यांग पति और भांजी के साथ टहलने निकली महिला से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्राॅपर्टी डीलर महावतपुर गांव निवासी नवाब और शोएब के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से नवाब को न्यायिक हिरासत और शोएब को पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ में सामने आया कि नवाब की शिकायतकर्ता व उसके पति के साथ 10 नवंबर की रात को गली में घूमने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर नबाव ने अपने भतीजे शोएब को फोन कर बुलाया था। शोएब हथियार के साथ अपने 10 साथियों को लेकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और मारपीट की।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा है। महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों सहित करीब 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वारदात के दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी पिस्टल दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में घर के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर धमकाता नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला ने भूपानी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 नवंबर की शाम वह अपने दिव्यांग पति और भांजी के साथ गली में टहल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के नवाब ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। महिला के अनुसार इससे पहले बिजली की केबल जोड़ने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने बिना जानकारी दिए उनकी बिजली का केबल से अपने केबल जोड़ लिया था। हालांकि, गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 10 नवंबर की रात करीब नौ बजे नवाब अपने भतीजे और अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के देवर को भी पीटा गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिवार को हमलावरों से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed