फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman arrested for helping accused in murder of teenage girl

Faridabad News: किशोरी की हत्या में आरोपी का सहयोग करने में महिला गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for helping accused in murder of teenage girl
अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाई, 18 जनवरी को हुई थी हत्या
विज्ञापन

25 जनवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार किया था

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में 16 साल की किशोरी की हत्या मामले में आरोपी पवन की मदद करने के आरोप में महिला ममता को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 25 जनवरी को आरोपी पवन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने खुलासा किया कि महिला ममता के घर वो 16 जनवरी को आ गया था। दो दिन तक वो यहीं पर रुका और ममता के मोबाइल से किशोरी से बात की। ममता के जरिये ही उसने किशोरी को घर से बुलवाया और तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। ममता को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रविवार को पवन व ममता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।


डबुआ कॉलोनी एरिया में किशोरी की हत्या 18 जनवरी की दोपहर बाद लगभग साढ़े 3 बजे हुई थी। आरोपी पवन ने किशोरी को उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ममता के घर पर बुलाया। इस दौरान वहां दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी ने तेजधार हथियार से सिर व गर्दन पर वार कर किशोरी की हत्या कर दी और वहां से भाग गया। 25 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed