फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman arrested for duping Rs 16.50 lakh in the name of improving ranking in NEET exam

Faridabad News: नीट परीक्षा में रैंकिंग सुधार के नाम पर 16.50 लाख की ठगी में महिला गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for duping Rs 16.50 lakh in the name of improving ranking in NEET exam
उड़ीसा निवासी महिला शांति देवी के खाते में गई थी ठगी की रकम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीट परीक्षा में रैंकिंग सुधार के नाम पर 16.50 लाख रुपये की ठगी में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शांति देवी उड़ीसा की रहने वाली है। महिला उड़ीसा में ही एक पीजी में बतौर वार्डन काम करती है।

पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपना बैंक खाता ठगों को दिया हुआ था। इसी खाते में ठगी के 16.50 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को 8 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-3 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 14 अगस्त 2024 को उनके पास एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने महिला की बेटी की नीट परीक्षा के परिणाम के बारे में बात की और कहा कि वह उसकी बेटी की रैंकिंग अच्छी करवा सकता है। इसके लिए ठग ने 17 लाख रुपये की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता ने ठग के पास 16.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये लेकर आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed