फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman along with her lover murdered her husband, both arrested

Faridabad News: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Woman along with her lover murdered her husband, both arrested
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर पुलिस ने चिमनी बाई चौक के पास रहने वाले विजय की हत्या मामले में मृतक की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों पर तकिये से मुंह दबाकर एक दिसंबर की रात विजय की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।


पुलिस चौकी तीन नंबर को मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी बलबीर ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा भाई विजय (40) पत्नी रेखा और अपनी तीन बेटियों के साथ चिमनी बाई चौक के पास रहता था। विजय की पत्नी रेखा का मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ प्रेम संबंध है। मोहम्मद अब्दुल्ला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। मृतक ने दोनों को कई बार समझाया भी था। एक दिसंबर की रात पत्नी रेखा और प्रेमी अब्दुल ने तकिये से मुंह दबाकर विजय को मार दिया । इस शिकायत पर एसजीएम नगर थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिस मामले में पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी अब्दुल्ला और रेखा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अब्दुल्ला (40) ने पूछताछ में बताया कि वह एक दुकान पर लगभग चार साल से डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। जिसके दौरान पिछले करीब आठ माह से रेखा को जानता है। उसके साथ दोस्ती हो गई। अभी कुछ दिन पहले रेखा ने बताया कि विजय ने उसके साथ मारपीट की है। जिसको दोनों ने विजय को मारने की योजना बनाई। फिर तकिया से विजय का मुंह दबाकर मार दिया। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेजा दिया गया। जबकि आरोपी अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed