फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman accused of making obscene video calls from minor girls

Faridabad News: महिला पर नाबालिग लड़कियों से अश्लील वीडियो कॉल करवाने का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of making obscene video calls from minor girls
पीड़ित की मां ने थाने में दी शिकायत, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी एरिया में रहने वाली महिला संगीता अपने आस-पड़ोस की लड़कियों और अपने जानकारों के बीच अश्लील वीडियो कॉल करवाती है। 14 साल की लड़की ने ये आरोप लगाते हुए मां के साथ शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि एक दिन तो महिला ने अपने घर बुलाकर परिचित सन्नी के साथ कमरे में बंद कर दिया। आरोपी छेड़छाड़ करने लगा तो लड़की ने शोर मचा दिया और किसी तरह बचकर वहां से निकली। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर पास में रहने वाली सहेली के घर जाती है। उसकी सहेली भी हमारे यहां आती है। कुछ दिन पहले बेटी वहां गई तो सहेली की मां संगीता ने कमरे में बुलाकर अपने पास बैठाया। आरोप है कि महिला उस समय किसी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अश्लील हरकत कर रही थी। लड़की को भी कहा कि तुम भी ऐसा ही करो, इसके बदले ये लोग पैसे देते हैं। लड़की डरकर कमरे से भाग गई। कुछ दिन बाद फिर से महिला ने लड़की को अपने घर बुलाया और सन्नी नामक युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। लड़की का कहना है कि ये वही युवक था जिससे उस दिन वीडियो कॉल पर बात की जा रही थी। आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की तो उसने शोर मचा दिया और किसी तरह बचकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि एक बार फिर संगीता ने लड़की को घर बुलाकर सन्नी के पास फोटो भेजने और उसकी गर्लफ्रेंड बनने को कहा। अब एक रिकॉर्डिंग के साथ मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि ये संगीता कई नाबालिग लड़कियों से इसी तरह वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें कराती है और अपने कस्टमर से इसके बदले रुपये लेती है। महिला ने आरोप लगाया कि संगीता के साथ इस गिरोह में कई अन्य महिलाएं भी शामिल हैं। महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सबसे पहले संगीता और सन्नी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके बाद केस में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed