फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman accused of cheating and murder under the pretext of love affair

Faridabad News: महिला पर प्रेम संबंध के बहाने ठगी और हत्या का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of cheating and murder under the pretext of love affair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले के कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला के खिलाफ युवक को प्रेम संबंध के जाल में फंसाकर ठगी करने और फिर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बामनीखेड़ा गांव के मंदिर के महंत अशोक महाराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके बेटे राकेश की मौत के पीछे आरोपी महिला का हाथ है। आरोप है कि महिला ने राकेश के साथ निकटता बढ़ाई और उसके साथ पलवल की रामनगर कॉलोनी में किराए पर रहने लगी।


महंत के अनुसार, 10 अप्रैल 2024 को महिला ने राकेश के फोन-पे से अपने खाते में 31,700 रुपये डलवाए। उसी दिन उसने राकेश को फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद को उसकी पत्नी बताकर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मौके से भाग गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो आरोपी महिला वहां से भागती नजर आई। इसके बाद मामला स्पष्ट हो गया और पुलिस को सूचित किया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महिला पर हत्या और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed