फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman absconds after stealing newborn from maternal and child ward by pretending to be staff

Faridabad News: स्टाफ बताकर जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात चुराकर महिला फरार

Tue, 12 Sep 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman absconds after stealing newborn from maternal and child ward by pretending to be staff
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल से मंगलवार सुबह एक महिला स्टाफ बनकर जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात चोरी कर ऑटो से फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नवजात की मां अनीता और पिता सुनील की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान ने भी टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।



मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी सुनील ने बताया कि वह परिवार के साथ एक साल पहले ही फरीदाबाद में आकर बसे हैं। यहां वह अनंगपुर डेयरी क्षेत्र में पत्नी अनीता, मां रामदेई और दो बेटियों रोशनी और गरिमा के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पत्नी अनीता को रविवार रात प्रसव पीड़ा के बाद बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ में परिजन भी थे। सोमवार तड़के पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। सुनील ने बताया कि महिला बच्चा चोरी करने के लिए पूरी साजिश रचकर आई थी, क्योंकि पुत्र होने के बाद से वह उन पर नजर रख रही थी। महिला रातभर वार्ड में घूमती रही। बीच-बीच में उसके पुत्र को भी गोद में खिलाया भी।
विज्ञापन






सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए पीछे के गेट से निकली
आरोपी महिला ने बच्चा चोरी करने के बाद अस्पताल में चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुख्य सीढि़यों से जाने की बजाय रैंप का सहारा लिया। रैंप सीधे ओपीडी ब्लॉक में पीछे के दरवाजे की तरफ पहुंचता है। आरोपी महिला इमरजेंसी ओपीडी के मेन गेट की बजाय अस्पताल के पीछे वाले गेट से निकली। इसके बाद इमरजेंसी के गेट के पास लगे कैमरे में महिला नवजात को ले जाती हुई दिखी। अंत में अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगे कैमरे में वह ऑटो में बैठकर नवजात को लेकर फरार होते दिखी। महिला ने मुंह पर मास्क लगा रखा था, लेकिन नवजात को ले जाते समय मास्क नीचे हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed