{"_id":"656b5d12434dfb5d5c0a83b4","slug":"withdrawal-of-six-lakhs-from-businessmans-account-by-posing-as-a-bank-officer-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17501-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बैंक अधिकारी बनकर कारोबारी के खाते से निकाले छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बैंक अधिकारी बनकर कारोबारी के खाते से निकाले छह लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बैंक अधिकारी बनकर कुछ ठगों ने एक कारोबारी से संपर्क किया और धोखे से बैंक के चेक ले गए। अगले दिन चेक के माध्यम से कारोबारी के खाते से करीब छह लाख रुपये निकाल लिए। सारन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जवाहर काॅलोनी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कारोबार है। पत्नी भी एक फर्म चलाती हैं। दिल्ली और फरीदाबाद के तीन अलग-अलग बैंकों में उनका खाता है। दिवाली के कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक बैंक अधिकारी बताते हुए बैंक खाते की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। आरोपी ने कहा कि लिमिट बढ़ने के बाद 18 से 20 लाख रुपये तक जमा-निकासी आसानी से कर सकते हैं। पीड़ित ठग के बिछाए जाल में फंस गया और लिमिट बढ़ाने के लिए हां कर दी। पीड़ित ने ठग के फोन पर बैंक की स्टेटमेंट व अन्य जानकारी भेज दी। आरोपी ने कहा कि इसके लिए सिक्योरिटी के नाम पर हस्ताक्षर किए तीन खाली चेक देने होंगे। मोहित खन्ना नाम का व्यक्ति उनके घर आया और चेक ले गया। आरोपी ने चेक के माध्यम से दो बैंक खाते से करीब छह लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।