फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Withdraw 16 thousand rupees from account by changing ATM card

Faridabad News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 16 हजार रुपये

Fri, 12 Apr 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 16 thousand rupees from account by changing ATM card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने 16 हजार रुपये की चपत लगा दी। रुपये निकालते समय दो-तीन युवक बूथ में आ गए और धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखबीर के अनुसार गांव मांदकोल निवासी अनीता देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने के लिए गई थी। जब वह रुपये निकाल रही थी, तभी पीछे से दो-तीन लड़के आकर खड़े हो गए, जिन्होंने उसका एटीएम पिन देख लिया। युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में खाते से दो बार में 16 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed