फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Withdraw 1.20 lakh from credit card by changing email ID

Faridabad News: ईमेल आईडी बदलकर क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख निकाले

Fri, 16 Feb 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 1.20 lakh from credit card by changing email ID
ईमेल आईडी बदलकर क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख निकाले
विज्ञापन

एक अन्य मामले में कर्मचारियों ने कंपनी में की 24.44 लाख की गड़बड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठग ने शहर की एक बड़ी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर के क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को बैंक की तरफ से नया कार्ड मिला था। आरोपियों ने पीड़ित के फार्म पर भरी ईमेल आईडी बदलकर वारदात की। वहीं, एक अन्य मामले में कर्मचारियों ने कंपनी 24 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-तीन निवासी दीपू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर 2023 को उनके पास इंडसइंड बैंक से कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए फोन किया। आरोपी ने वाट्सऐप पर लिंक भेजकर जानकारी भरने को कहा। उन्होंने लिंक पर मांगी जानकारी भरने के बाद फार्म सबमिट कर दिया। 31 अक्तूबर 2023 को राहुल शर्मा का फोन आया। उसने खुद को बैंक के क्रेडिट कॉर्ड विभाग का अधिकारी बताकर एक अन्य कार्ड भेजने की बात कही। दीपू ने इसके लिए मना कर दिया। एक नवंबर को उन्हें इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड मिला। उन्होंने नेट से बैंक का मोबाइल एप डाउनलोड कर कार्ड शुरू किया। बिना कोई खरीदारी किए सात नवंबर को तीन बार में उनके क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारियों ने कंपनी में 24.44 लाख की गड़बड़ी कर दी। सेक्टर-27ए स्थित सेंडन विकास प्राइवेट लिमिटेड से रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर्मचारी दीपक जैन, दीप चंद, मुकेश कुमार शर्मा, एनके चितकारा व अन्य ने कंपनी से निकला कबाड़ बेच दिया। आरोपियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी। कबाड़ बेचने के बाद आई रकम को आरोपियों ने अपने पास रख लिया। कंपनी के अनुमान के मुताबिक, 24.44 लाख रुपये की गड़बड़ी की गई है। चारों कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed