{"_id":"661ecccde0430691b30d18b6","slug":"with-8-10-hours-of-study-srishti-got-95th-rank-in-upsc-in-her-second-attempt-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23382-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 8-10 घंटे की पढ़ाई से दूसरे प्रयास में ही सृष्टि ने पा ली यूपीएससी में 95वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 8-10 घंटे की पढ़ाई से दूसरे प्रयास में ही सृष्टि ने पा ली यूपीएससी में 95वीं रैंक
Wed, 17 Apr 2024 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
- 22 साल की उम्र में किया कमाल, दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र से किया स्नातक
- चार बार असफल होने के बाद पांचवें प्रयास में 772वें स्थान पर रहे जिले के विमांशु कुमार राय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। घोषित परिणामों में 22 साल की सृष्टि मिश्रा ने 95वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया। सृष्टि ने ये स्थान पाने के लिए प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई की। उन्होंने ये सफलता दूसरे ही प्रयास में प्राप्त कर ली। इसके अलावा जिले के विमांशु कुमार राय 772वें स्थान पर रहे।
सृष्टि ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की है। 12वीं की परीक्षा कंबोडिया से और 10वीं की परीक्षा दिल्ली से पास की। उनका कहना है परीक्षा में पास करने के लिए कोई शार्टकट नहीं है। इसके लिए रोजाना 8-10 घंटे तक एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी ही होगी। स्नातक की पढ़ाई के दौरान पहली बार उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। वह प्राथमिकी भी पास नहीं कर पाई थीं। असफलता को उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। इसे चुनौती की तरह लेते हुए उन्होंने लगातार पढ़ाई की और दूसरे प्रयास में आईएएस की परीक्षा में स्थान सुरक्षित कर लिया।
सृष्टि ने योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कर यूपीएससी की परीक्षा में बेहतर रैंक प्राप्त की है। उन्होंने अर्थशास्त्र में कोचिंग ली थी, लेकिन स्व अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया। परीक्षा के दौरान जिस विषय में अधिक नंबर आते हैं, उनपर शुरू से ही नजर बनाए रखी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से सलाह और दिशानिर्देश लेती रहीं।
विज्ञापन
साक्षात्कार में पूछा - कैसे दूर करेंगी जिले में पेयजल कमी की समस्या
अंतिम साक्षात्कार में उनसे पूछा गया कि यदि किसी जिले में पानी की समस्या है, तो उसे कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह पहले सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगी। इसके बाद उन क्षेत्रों की पहचान करेंगी, जहां पानी की समस्या है। इसके आधार पर योजना बनाई जाएंगी। इसके अलावा कई अन्य सुझाव दिए।
किसान के बेटे ने 772वीं रैंक से पास की यूपीएससी परीक्षा
फरीदाबाद। किसान के बेटे विमांशु कुमार राय ने 772वीं रैंक प्राप्त की। चार बार यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवें प्रयास में सफलता ने उनके कदम चूमे। इसके बाद से विमांशु के घर में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि किसी भी परीक्षा को बिना लगन के पूरा नहीं किया जा सकता। वह 10वीं से स्नातक तक की पढ़ाई में सामान्य रहे, लेकिन मेहनत के आधार पर यूपीएससी की परीक्षा पास कर दिखाई। विमांशु का कहना है लगातार पढ़ाई और प्रयास से किसी भी कठिन परीक्षा को पूरा किया जा सकता है।