फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will work towards strengthening the Congress: Baljeet

कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में करेंगे काम : बलजीत

Thu, 14 Aug 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Will work towards strengthening the Congress: Baljeet
कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष ने कहा फरीदाबाद में भी वोट चोरी को लेकर हर शहरवासी के दरवाजे पर पहुंचेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस के नए बने जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि उन्हें गुटबाजी से कोई मतलब नहीं है। वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फरीदाबाद जिले में भी पार्टी के वोटर चोर-गद्दी छोड़ मुद्दे को लेकर वे लोगों के बीच जाएंगे। जिले के हर नागरिक का दरवाजा वे खटखटाएंगे। इसी को लेकर 14 अगस्त बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद की चांदीवाली धर्मशाला से शाम सात बजे कैंडल लाईट मार्च निकाला जाएगा और विरोध जताया जाएगा।


कांग्रेस हाईकमान ने पिछले 11 सालों से भंग पड़ी जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष पद पर बलजीत कौशिक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बलजीत कौशिक के भाई आनंद कौशिक कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान साल 2009-14 में फरीदाबाद से विधायक रहे हैं। नए जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई दशकों से मैंने अपने बड़े भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को जारी हुई जिलाध्यक्षों की सूची के बाद बृहस्पतिवार को बलजीत कौशिक के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed