फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will soon find a solution regarding the weekly markets organized in the corporation area: A. Mona Srinivas

निगम क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को लेकर जल्द निकालेंगे समाधान : ए मोना श्रीनिवास

Tue, 04 Feb 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Will soon find a solution regarding the weekly markets organized in the corporation area: A. Mona Srinivas
संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग आज सुनेंगे कमेटी की बात, उसके निर्णय के बाद निकाला जाएगा समाधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त के आदेशों से बंद किए गए साप्ताहिक बाजारों पर बुधवार को समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग साप्ताहिक बाजार लगाने वाली कमेटी से मिलकर अपनी बात कहेंगे। उनकी बात सुनने के बाद नगर निगम इसको लगाने या बंद रखने पर फैसला लेगा। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में लगे समाधान शिविर में साप्ताहिक बाजारों को लगाने वाले लोगों की कमेटी निगम आयुक्त से मिली थी। उन्होंने समाधान के लिए संयुक्त आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले बड़ी संख्या में लोग नगर निगम के सामने इकट्ठा हुए।
फरीदाबाद नगर निगम ने करीब 15 दिन पहले अवैध रूप से लगने वाले सभी साप्ताहिक बाजारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निगमायुक्त ने नगर निगम के सभी संयुक्त आयुक्त को अवैध रूप से बाजार लगाने और उनको लगवाने में मदद करने वालों की पहचान के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के चलते सभी साप्ताहिक बाजार लगने बंद हो गए थे। साप्ताहिक बाजारों में रेहड़ी-पटरी की दुकानें लगाने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर संकट बन गया था। इसको लेकर मंगलवार को समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग निगमायुक्त से मिलने आए थे।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार लगाने वाले लोगों की कमेटी ने निगमायुक्त से मिलकर अपना पक्ष रखा। कमेटी ने कहा कि वह नियमों को ध्यान में रखकर ही साप्ताहिक बाजार लगाते हैं। इसपर निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग से बुधवार को 10 लोगों की कमेटी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का हल निकालने के लिए कहा। अब संयुक्त आयुक्त कमेटी से मिलकर इसका स्थायी हल निकालेंगे। इसके अलावा निगमायुक्त ने समाधान शिविर में आई शिकायतों में से लंबित शिकायतों को भी तुरंत समाधान करने के लिए निर्देश दिए हैं। समाधान शिविर में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती को पैसे न देने पर साप्ताहिक बाजार बंद कराने का आरोप
नगर निगम में आए साप्ताहिक बाजारों से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि एक दंपती साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए पैसा मांगता है। आरोप है कि पैसे न देने पर दंपती निगम अधिकारियों को झूठी शिकायत लगाकर बाजार बंद करा देता है। उनका कहना है कि वह बाजार लगाने के सभी नियमों का पालन करते हैं। निगमायुक्त ने इस मामले में कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed