फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will see Ramlala on the big screen

Faridabad News: बड़ी स्क्रीन पर करेंगे रामलला का दीदार

Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will see Ramlala on the big screen
फरीदाबाद। सेक्टर-37 अशोका एनक्लेव स्थित इस्कॉन मंदिर में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद शाम को राम कथा होगी। वहीं, सेक्टर-28 स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीराम महायज्ञ और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को 1100 दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा संभार्य फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-12 टाउन पार्क में लाइव समारोह दिखाएगा। यहां भव्य राम मंदिर का 3डी मॉडल बनाकर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। एनआईटी स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हवन यज्ञ और राम पाठ होगा। मंदिर 11 हजार दीपों से रोशन होगा। इस दौरान श्रद्धालु बड़े पर्दे पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन करेंगे। एनआईटी तीन ब्लॉक-एफ स्थित श्रीराम मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


---

लाखों दीपों से आज रोशन होगा शहर
बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट एनआईटी स्थित दशहरा मैदान के सामने रोज गार्डन में दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसमें 3100 दीपों जलाए जाएंगे। सेक्टर-16ए स्थित शिरडी साई बाबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा होगा। इस दौरान शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। सेक्टर-37 रामलीला ग्राउंड में श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा भगवान राम की झांकियां निकाली जाएंगी। सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में शाम को श्रीराम भजन संध्या का आयोजन होगा। शहर में घर-घर दीप बांटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed