फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will reach Palwal from Badarpur border in 15 minutes

बदरपुर बॉर्डर से पलवल तक 15 मिनट में पहुंचेंगे

Sat, 27 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Will reach Palwal from Badarpur border in 15 minutes
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे सीकरी पर बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर को शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जनता के सुपुर्द कर दिया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल आठ माह में बनकर तैयार हुआ है। अब बदरपुर बॉर्डर से पलवल तक पहुंचने में 15 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व पृथला के विधायक नैनपाल रावत, विधायक नरेंद्र गुप्ता इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर गुर्जर ने कहा कि पलवल में एलिवेटेड ओवरब्रिज बनने के बाद में दिल्ली बॉर्डर से होडल यूपी बॉर्डर तक एक घंटे में सफर तय होगा। सीकरी का ओवर ब्रिज वैश्विक महामारी कोविड- 19 के लॉकडाउन के बावजूद सरकार द्वारा कुछ ही महीनोें में जनता को समर्पित कर दिया गया। इसमें स्ट्रीट लाइटिंग अन्य सौंदर्यीकरण किया गया है। आगामी दो वर्षों तक इसके रखरखाव के लिए गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी और ई-5 कंपनी ने संयुक्त रूप से सरकार के साथ समझौता किया गया है।
विज्ञापन

वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई, सीवरेज सिस्टम, शहर का सौंदर्य करण, स्ट्रीट लाइटें, आरएमसी सड़कें सहित सेक्टर व कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत विकास की सुविधाएं दी गई हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पलवल के भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर, चरण सिंह तेवतिया, अनिल सरपंच सिकरी, गुरुदत्त सरपंच, लखन बेनीवाल, अशोक शर्मा, संजू चपराना, जोगिंदर रावत सहित गावड़ व ईफाईव कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरव लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed