फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will get rid of power crisis, 66 KV sub station will be built in Sector 64

Faridabad News: बिजली संकट से मिलेगा छुटकारा, सेक्टर 64 में बनेगा 66 केवी का सब स्टेशन

Mon, 21 Aug 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Will get rid of power crisis, 66 KV sub station will be built in Sector 64
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। रेस्ट हाउस में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों के साथ सोमवार को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने एचवीपीएन द्वारा सेक्टर 64 में 66 केवी सब स्टेशन के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मांगी गई जमीन तुरंत उपलब्ध कराने को कहा।

मंत्री ने अधिकारियों को आमजन को बिजली विभाग की तरफ से आने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए। बिजली सप्लाई से जुड़ी और खम्भों से जुड़ी तमाम समस्याओं की समीक्षा की गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के अंदर अर्थिंग, लाइनों के नीचे से गुजर रहे पेड़ों की कटिंग के अलावा अन्य मेंटेनेंस के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि बिजली कट से निजात मिल सके और लोगों को भरपूर बिजली दी जा सके। बैठक में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने एचवीपीएन द्वारा सेक्टर 64 में 66 केवी पावर सब स्टेशन के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन मांगी। जमीन को तुरंत प्रभाव से हैंड ओवर करने के लिए अधिकारियों को भी बैठक से ही फोन कर निर्देश दिए। एक सप्ताह के अंदर सारी प्रक्रिया को पूरा कर जमीन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम को सौंप दें ताकि पावर सबस्टेशन लगाने की आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके । सेक्टर 64 एरिया में जो भी एवीसीबी लगे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द सही कराएं। समीक्षा बैठक में भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, बल्लभगढ़ से पारस जैन, प्रेम खट्टर, अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़, कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल और कार्यकारी अभियंता एम एल गर्ग सहित दोनों विभागों के बिजली विभाग के एसडीओ और जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed