फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will demonstrate again for the repair of the water house, despite assurances by the officials, the work did not start

जलघर की मरम्मत के लिए फिर करेंगे प्रदर्शन, अधिकारियों द्वारा आश्वासन के बावजूद भी काम नहीं हुआ शुरू

Fri, 24 Jun 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Will demonstrate again for the repair of the water house, despite assurances by the officials, the work did not start
सेक्टर 25 जलघर - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-25 में बने नगर निगम के जलघर की टूटी छत की मरम्मत और टैंक की सफाई का काम दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। लोगों के मुताबिक, अभी भी घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिससे आए दिन लोग जलजनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो फिर प्रदर्शन करेंगे। वहीं फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक टैंक की सफाई और मरम्मत के लिए टेंडर जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-55 और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने अप्रैल में लगभग दस दिन तक विरोध-प्रदर्शन किया था। मौके पर एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने टैंक की सफाई और छत की मरम्मत कार्य एक महीने में शुरू करने का आश्वासन दिया था। वहीं, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी लगभग एक महीने पहले पांच करोड़ में जलघर के जीर्णोद्धार करने की घोषणा की थी। महीनों बीत जाने के बाद भी काम की शुरुआत नहीं होने से लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन

निर्भर है पांच लाख की आबादी
सेक्टर-25 के जलघर से बल्लभगढ़ और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। इनमें सेक्टर-22, 23, 24, 25, 52, 55, 58, गोंछि, मुजेसर, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी आदि शामिल हैं। इनमें करीब पांच लाख की आबादी है। इस जलघर में रेनीवेल का पानी भी पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि संबंधित जलघर की छत पिछले दो साल से टूटी हुई है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। इसके अलावा कई बार प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन अधिकारियों ने हर बार केवल आश्वासन ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में जलघर की सफाई और मरम्मत के लिए विरोध-प्रदर्शन किया था। उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि एक महीने में काम शुरू हो जाएगा। लेकिन, अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी जल्द काम शुरू नहीं करते हैं तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी।
जलघर से करीब पांच लाख लोगों के घरों में पेयजल की सप्लाई की जाती है। ऐसे में आज भी घरों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
- गुरमीत सिंह देवोल, स्थानीय निवासी।
जलघर का एक-दो दिन में दौरा किया जाएगा। जलघर की सफाई और मरम्मत के लिए अभी टेंडर जारी नहीं हुए हैं।
- डीआर यादव, हेड इंफ्रा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed