{"_id":"60183f898ebc3e5bb07053a6","slug":"wife-was-travelling-on-road-after-doing-putting-husbands-dead-body-in-bed-faridabad-news-noi563183296","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद बेड में पति का शव रखकर सड़क पर घूमती रही आरोपी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद बेड में पति का शव रखकर सड़क पर घूमती रही आरोपी पत्नी
Tue, 02 Feb 2021 04:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 04:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सैनिक कालोनी निवासी प्रोपर्टी डीलर दिनेश धवन की हत्या 11 जनवरी की रात उसके घर में ही कर दी गई थी। पत्नी अनु ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश का गला दबा दिया था। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पूरे योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया। दिनेश के शव को एक चादर में लपेट कर बेड में डाल दिया गया। इसके बाद बेड को शव सहित एक रिक्शा पर रखकर आरोपी सही मौके और शव को ठिकाने लगाने की जगह की तलाश में घूमते रहे।
आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उस पर तेजाब भी डाल दिया था। शव को नाले में डालने के बाद आरोपी बेड को वापस घर ले आए और उसे खोलकर घर की छत पर रख दिया। पड़ोस के लोगों को अनु ने बताया कि बेड में चूहा मर गया था, इसलिए दुर्गंध आ रही है। इसके बाद अनु ने दिनेश का मोबाइल अपने एक साथी को दे दिया और व्हाट्सअप पर उससे चेटिंग करने लगी। इससे पुलिस के सामने झूठी कहानी बनाई जा सके।
बृहस्पतिवार को शव से दुर्गंध आने के बाद मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव की फोटो लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दिनेश अपने हाथ पर एक खास तरह का धागा बांधता था। एक पड़ोसी ने शव को धागे से पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अनु ने पुलिस को बताया कि दिनेश 12 जनवरी को झारखंड गया था उसकी लगातार व्हाट्सअप पर दिनेश से बात भी होती है। इसके बाद उसने दिनेश के मोबाइल से आए संदेश पुलिस को दिखाए जो उसका साथी दिनेश के मोबाइल से करता था। लेकिन पुलिस को इसपर शक हो गया और दिनेश के मोबाइल की लोकेशन निकाली गई जो फरीदाबाद की ही थी।