फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife pushed from train after two months of marriage, hand chopped off

Faridabad News: शादी के दो महीने बाद ही पत्नी को ट्रेन से दिया धक्का, हाथ कटा

Tue, 02 Apr 2024 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Wife pushed from train after two months of marriage, hand chopped off
- दहेज के लालच में दिया वारदात को अंजाम, सास सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। पति ने दहेज के लालच में शादी के दो महीने बाद ही पत्नी को जान से मारने की नियत से चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। ट्रेन की चपेट में आने से पत्नी का हाथ कट गया। बाद में आरोपी पति ने धोखाधड़ी से दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जान से मारने की नीयत व धोखाधड़ी की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मुंबई पुलिस के पास भेज दिया है।

थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास के अनुसार मुंबई के पालघर निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2021 को उसकी व बहन दुर्गा की शादी होडल निवासी दो भाइयों सागर और बादल के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति सागर समेत ससुराल पक्ष के बादल, सास कमला व उनके भाई श्याम ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करना शुरू कर दिया। पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने कारण कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी नहीं माने। पीड़ित आरती ने बताया कि 11 जून 2021 वह पति सागर व बहन दुर्गा व उसके पति बादल के साथ मुंबई से पश्चिम एक्सप्रेस से आ रही थी, यह ट्रेन मथुरा तक आती है। तभी उसके पति ने ट्रेन के दरवाजे के पास बुलाकर उसे धक्का दे दिया, जिसमें उसका हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने के बाद लोगों ने घायल होने की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने जब उसके पति को फोन किया तो वह भरतपुर अस्पताल में पहुंचा और घटना के बारे में किसी को बताने से मना कर दिया । पीड़ित ने बताया कि डेढ़ वर्ष तक ठीक रहने के बाद आरोपी फिर उससे दहेज की मांग करने लगे और उसके पति ने उसके सोने-चांदी के आभूषण लेकर धोखाधड़ी कर दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जान से मारने की नियत की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर पीड़ित महिला की मांग पर केस को मुंबई पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed