फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Where the dirt was found, the photo was again shown in the meeting

जहां मिली गंदगी, खींच ली फोटो फिर बैठक में दिखाए

Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Where the dirt was found, the photo was again shown in the meeting
नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा देर रात शहर की सफाई को लेकर किए गए दौरे के दौरान खींचा गया फोटो यह - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। शहर में सौंदर्यीकरण की दृष्टि से रविवार की देर रात निगम के संयुक्त आयुक्त ने जगह-जगह चल रहे सफाई कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्हें कई जगह गंदगी दिखी तो उन्होंने उसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सोमवार सुबह उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उनके क्षेत्र में फैली गंदगी की फोटो दिखाई तो अधिकारी भी सकते में आ गए। आननफानन सभी जगहों से गंदगी साफ कराकर वहां डीडीटी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात करीब 9 बजे नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नवदीप ने अपनी निजी गाड़ी से शहर की सफाई का जायजा लिया। वे पहले मोहना रोड़ पहुंचे, वहां से बाई पास रोड़, सेक्टर तीन, गुरुग्राम कैनाल रोड व तिगांव रोड आदि की सफाई व्यवस्था जानी। सफाई व्यवस्था के चलते जहां-जहां शहर में उनको गंदगी दिखाई दी, उन्होंने उसकी तस्वीरें ली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब संयुक्त आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से उनके इलाके में सफाई का हाल जाना तो सभी ने अपने-अपने इलाके को स्वच्छ बताया। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने अफसरों के दावों की पोल खोलती तस्वीरों को दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को निर्देशित किया किया जल्द से जल्द गंदगी को साफ कराया जाए। अधिकारी के निर्देश पर तत्काल ही सभी जगह से गंदगी को साफ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में कुछ प्वाइंट कूड़ा एकत्र करने के लिए बनाएं गए हैं। छोटे होने की वजह से वहां अक्सर कूड़ा अधिक हो जाता है। यही गंदगी जो अधिकारी के औचक निरीक्षण में आ गई, जिसकी सफाई करा दी गई है।
- बृज मोहन, सेनेटरी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed