फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Where hopes are recruited, systems are dying there.

Faridabad News: जहां उम्मीदें भर्ती होती हैं, वहां व्यवस्थाएं दम तोड़ रहीं

Sat, 16 May 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Where hopes are recruited, systems are dying there.
नागरिक अस्पताल में लिफ्ट और एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था के चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की लिफ्ट आए दिन खराब हो रही है, जबकि एक्सरे मशीन भी बार-बार बंद पड़ने से मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। इससे इलाज में देरी हो रही है और मरीजों को निजी सेंटरों पर खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अस्पताल में ऊपरी मंजिलों पर बने वार्ड और हृदय केंद्र तक पहुंचना बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों के लिए मुश्किल बना हुआ है। लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को सीढ़ियों और रैंप के सहारे ऊपर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी अनुराग अपने बुजुर्ग दादा को हृदय केंद्र में दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट बंद होने के कारण काफी परेशानी के साथ उन्हें रैंप के जरिए ऊपर ले जाना पड़ा। वहीं मरीज मनोज कुमार के बेटे अजीत ने कहा कि उनके पिता को सीढ़ियों से ऊपर-नीचे ले जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूति वार्ड में भर्ती महिला की सास इंद्रावती देवी ने बताया कि उन्हें बार-बार नीचे जाना पड़ता है, लेकिन बिना सहारे चलना भी मुश्किल है। बैसाखी के सहारे अस्पताल पहुंचे मूलचंद ने कहा कि वह तीसरी मंजिल तक नहीं जा सके और बिना काम कराए लौटना पड़ा।
उधर, एक्सरे मशीन खराब होने से हड्डी रोग के मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। डॉक्टरों द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
गौरतलब है कि 20 अप्रैल को राज्य स्वास्थ्य निदेशक बह्मदत्त सिंह ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अस्पताल की स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।



अस्पताल में लिफ्ट और एक्सरे मशीन की खराबी की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। जल्द ही तकनीकी खामियों को दूर कर व्यवस्थाओं को सुचारु किया जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed