{"_id":"67d3156cafac690ae6050f7f","slug":"when-there-was-no-space-in-the-buses-people-were-forced-to-travel-on-the-roofs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39830-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बसों में नहीं मिली जगह तो छतों पर सफर करने को मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बसों में नहीं मिली जगह तो छतों पर सफर करने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन
होली पर घर जाने लिए रही मारामारी, अतिरिक्त बसों का किया गया संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में रहने वाला हर व्यक्ति होली पर अपने घर जाना चाहता है। दुल्हेंडी से एक दिन पहले बल्लभगढ़ बस डिपो पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। बसों में यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिलने पर वे छत पर चढ़कर सफर करने को मजबूर हुए। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। वहीं यूपी रोडवेज की ओर से भी अतिरिक्त बसे चलाई जा रही हैं।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में यूपी और बिहार सहित अनेक राज्यों से लोग मेहनत मजदूरी के लिए आते हैं। जिसके चलते वह लोग त्योहारों पर अपने घर जाने के लिए काफी उत्सुक होते हैं। जो लोग दूर दराज दूसरे राज्यों में रहते हैं कई महीने पहले ही ट्रेनों की बुकिंग करवा लेते हैं लेकिन जो लोग आगरा अलीगढ़ मथुरा आदि के रहने वाले होते हैं रोडवेज बसों में सफर करना पसंद करते हैं। शुक्रवार को दुल्हेंडी के चलते बृहस्पतिवार की सुबह से ही बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर यात्रियों की भीड़ रही। बस डिपो के बाहर निकलने से पहले ही यात्रियों से बसे फुल हो जाती । जिन यात्रियों को अंदर सीट नहीं मिली वह बस के ऊपर सफर करने को मजबूर हुए।
आगरा, अलीगढ़ और मथुरा रूट पर चलाई गईं अतिरिक्त बसें
ड्यूटी इंचार्ज भागीरथ शर्मा ने बताया कि होली के चलते आगरा, अलीगढ़ और मथुरा रूट पर सबसे ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाई गईं । इन रूटों पर हर रोज 9 से 10 बसें संचालित की जाती थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को इन रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाकर 30 से 40 कर दिया गया। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यूपी रोडवेज की ओर से भी अतिरिक्त बसों को चलाया गया । इसके अलावा चंडीगढ़, होडल, पलवल, गुरुग्राम के रूटों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों को चलाया गया।