फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When the train arrived, the woman saved her life

Faridabad News: अचानक मालगाड़ी के आने पर महिला ने ट्रैक के बीच लेटकर बचाई जान

Sat, 14 Jan 2023 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
When the train arrived, the woman saved her life
ट्रेन आने पर महिला ने ट्रैक के बीच लेटकर बचाई जान
विज्ञापन

पलवल की ओर से आ रही है मालगाड़ी ऊपर से गुजरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जल्दबाजी के चक्कर में लोग अपनी जान को दांव पर लगाने से परहेज नहीं करते। यही वजह है कि ज्यादातर हादसे लापरवाही और जल्दबाजी के कारण होते हैं। ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर देखने को मिला। जहां पर एक महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी पलवल की ओर से आ रही मालगाड़ी का देखते हुए महिला ट्रैक के बीच में लेट गई। ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। उसे कोई चोट नहीं आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

शनिवार सुबह एक महिला बाजार से सामान लेने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। तभी पलवल की ओर से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को पास आता देख महिला ट्रैक के बीच में लेट गई और मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई। मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद महिला को सुरक्षित निकल आई। घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ट्रैक के बीच में लेटी हुई और ट्रेन ऊपर से जा रही है। आसपास के लोग भी इस घटना को देख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन गुजरी तुरंत महिला उठकर अपने काम से निकल गई। इसमें महिला कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed