{"_id":"680fcee1c8476668d804f504","slug":"when-the-neighbors-complained-about-the-smell-the-accused-said-that-a-rat-must-have-died-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42460-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पड़ोसियों ने बदबू आने की शिकायत की तो आरोपी ने कहा कोई चूहा मर गया होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पड़ोसियों ने बदबू आने की शिकायत की तो आरोपी ने कहा कोई चूहा मर गया होगा
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या का मामला, आरोपी को तलाश रही पुलिस
सारन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सामने आया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में सहमति संबंध में रह रही महिला सोनिया की हत्या के मामले में पड़ोसियों ने बदबू आने पर शिकायत मकान मालिक को दी थी। 26 अप्रैल की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ने मकान मालिक सुरेंद्र सिंह को कॉल कर बताया कि पहली मंजिल से काफी बदबू आ रही है। मकान मालिक ने पहली मंजिल पर रहने वाले जितेंद्र उर्फ बॉबी को कॉल कर इस बारे में पूछा। आरोप है कि जितेंद्र ने मकान मालिक को बताया कि हो सकता है कोई चूहा मर गया हो, उसकी बदबू होगी, मैं चेक कर लेता हूं।
किरायेदार जितेंद्र का जवाब सुनकर मकान मालिक भी शांत हो गए। लेकिन तभी जितेंद्र को लगा कि अब मामला खुल सकता है। वो किराये के कमरे पर ताला लगाकर अपने घर गया और नानी को बताया कि मैंने सोनिया को मार दिया है। नानी थाने गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस यहां पहुंची और मकान मालिक को बुलाकर ताला तोड़कर महिला का शव बरामद किया।
मामले में वारदात के बाद से भागे जितेंद्र की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं दूसरी ओर सोनिया का बेटा हर्ष सोमवार दोपहर मुंबई से फरीदाबाद पहुंचा। उसके आने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला का 19 साल का बेटा हर्ष भी यहीं मां व जितेंद्र के साथ रहता था। एक सप्ताह पहले ही महिला का बेटा मुंबई किसी काम से गया था। इसी दौरान जितेंद्र ने महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।