फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When people protested against closing the road leading to the temple, the police made them sit in the police station for 4 hours.

Faridabad News: दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर चले पत्थर, एक पक्ष की फायरिंग से युवक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
When people protested against closing the road leading to the temple, the police made them sit in the police station for 4 hours.
- परिजन और ग्रामीणों ने शव को रखकर तीन घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन

- दो जातियों का मामला होने पर गांव में फैला तनाव, गांव में लगा भारी पुलिस बल

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में बुधवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। फायरिंग में कुछ दूरी पर अपने घर पर खड़े एक अन्य व्यक्ति के मुंह से गोली छू कर निकल गई। वारदात के बाद गांव में तनाव है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गांव के मुख्य सड़क पर शव को रख जाम व प्रदर्शन किया। इस कारण तीन घंटे तक सड़क जाम रही।
गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उनका छोटा चचेरा भाई देवेंद्र बुधवार की शाम को 7 बजे बाजार से सब्जी लेने गया था। बाजार से वापस आते वक्त गांव में दूसरे पक्ष के दबंग के लोग रास्ते में खड़े थे। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश, शिव, धीरज, दिलीप, कृष्णा, ध्रुव, मांगेराम, शमशेर सिंह, जगदीश उर्फ छोटू, लक्ष्मण और ओमप्रकाश और उसकी पत्नी, दिलीप की पत्नी, दिलीप की बेटी आदि ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने देवेंद्र को जातिसूचक शब्द कहे तो उसने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर देवेंद्र के परिजन वहां पर आ गए तो परिवार के ऊपर आरोपियों ने छत से पत्थर से हमला कर दिया। झगड़े में देवेंद्र के परिवार के छह लोगों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर रात उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं बाबूलाल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा अन्य को भी उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

---

पकड़ कर मार दी गोली
दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए तो आरोपियों ने देवेंद्र को पकड़ कर उसके सिर और छाती में गोली मार दी। गोली लगने के बाद देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सुंदरलाल के अनुसार उसके बाद आरोपी पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें से एक गोली करीब 50 मीटर दूर खड़े बाबूलाल के जबड़े को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
छोटे भाई पर लगाई थी पिस्तौल
देवेंद्र के भतीजे राहुल ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनके छोटे भाई राजा के सिर पर पिस्तौल को तान दिया। इसके बाद उनके पिता राकेश बात करने के लिए गए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस दौरान उनके चाचा देवेंद्र सब्जी लेकर आ रहे थे तो उनको पकड़ कर गोली मार दी।

----
घटना के बाद किराएदारों ने छोड़ा घर
आरोपी के घर किराये पर रहने वाले जनालू ने बताया कि वह तीन साल से किराए पर रह रहे हैं। देर रात हत्या की घटना होने से उनका पूरा परिवार डर गया। उनका परिवार डर के कारण मकान को छोड़ कर गांव के किसी अन्य मकान में रहने के लिए चले गए।

----
लगाया तीन घंटे तक जाम
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को करीब दोपहर 4 बजे शव सौंप दिया। पुलिस की ओर से कोई भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके चलते परिजनों ने गांव फतेहपुर बिल्लौच के मुख्य सड़क पर शव को रख कर तीन घंटे तक जाम लगाया। परिजनों की मांग की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पहुंचे।

-------------
परिजन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच में क्राइम ब्रांच डीएलएफ भी लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उमेश, थाना सदर प्रभारी
---
हेमलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed