फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When his mother refused to let him eat chole-bhature, the young man jumped into the canal.

Faridabad News: मां ने छोले-भटूरे खाने से मना किया तो युवक नहर में कूदा

Wed, 20 May 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
When his mother refused to let him eat chole-bhature, the young man jumped into the canal.
सेहतपुर नया पुल की घटना, पल्ला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मां के छोले-भटूरे खाने से मना करने पर सेहतपुर नया पुल से बुधवार सुबह एक युवक ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार नहर में कूदने वाले युवक की पहचान 18 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में रहता है और फिलहाल कोई काम-धंधा नहीं करता था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह कुलदीप छोले-भटूरे खाना चाह रहा था। भीषण गर्मी को देखते हुए मां ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर उसे बाहर का तला-भुना खाना खाने से मना कर दिया। जब कुलदीप अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो मां ने उसे थोड़ा डांट दिया। मां की यही डांट युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह गुस्से में घर से निकल गया।
विज्ञापन



घर से निकलने के बाद कुलदीप सीधे सेहतपुर नया पुल पर पहुंचा और सुबह करीब 11:30 बजे आगरा नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद राहगीरों ने जब युवक को नहर में कूदते देखा, तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, जैसे ही कुलदीप के नहर में कूदने की जानकारी उसके परिवार के सदस्यों को मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास हालत में परिजन रोते-बिलखते सेहतपुर नया पुल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बच्चे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्ला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राज्य आपदा राहत बल की टीम को मौके पर बुलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर मोटर बोट की मदद से नहर में युवक की तलाश कर रहे थे।


रेस्क्यू में देरी पर परिजनों ने पुल पर लगाया जाम किया, मां-बाप हुए बेहोश
आगरा नहर में युवक के कूदने के बाद रेस्क्यू में देरी का आरोप लगाकर नाराज परिजनों ने सेहतपुर नया पुल पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि सूचना के दो घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान रो-रोकर बदहवास हुए माता-पिता पुल पर ही बेहोश हो गए। बचाव अभियान में देरी से गुस्साए परिवार की कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझ गईं, वहीं कुछ ने नहर में कूदने का प्रयास किया, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने रोका।



नहरों में कूदने और डूबने की प्रमुख घटनाएं
20 मई 2026: सरस्वती कॉलोनी का रहने वाला 16 वर्षीय कुलदीप परिवार की डांट से नाराज होकर तिलपत पुल के पास आगरा नहर में कूद गया था।
13 मई 2026: चेतन कॉलोनी का 25 वर्षीय सुधांशु मां की डांट से आहत होकर सेक्टर-37 के पास आगरा नहर में कूद गया और उसकी मौत हो गई।

3 मई 2026: पलवल के सिविल इंजीनियर भगवत दयाल घरेलू कलह के कारण अपने दो मासूम बच्चों के साथ आगरा नहर में कूद गए थे।

2 मई 2026: बल्लभगढ़ के डेंटल सर्जन डॉक्टर सचिन ने पत्नी से हुए विवाद के बाद सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी थी।

23 दिसंबर 2024: 19 वर्षीय युवक धर्मेंद्र ने मानसिक तनाव के चलते फरीदाबाद से गुजर रही आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी।
6 जुलाई 2022: श्याम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन मोनू ने शराब के नशे में अपनी दोस्ती साबित करने के लिए आगरा नहर में छलांग लगा दी थी।

6 जुलाई 2022: श्यामा कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय ऑटो चालक संजीव भी अपने दोस्तों के साथ पल्ला पुल के पास आगरा नहर में कूद गया था।

6 जुलाई 2022: सरस्वती कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अमित गुप्ता भी दोस्तों के साथ नहर में कूदा था, लेकिन उसे सुरक्षित बचा लिया गया था।

मई 2021: घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने पल्ला पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी थी, जिसे पुलिस ने बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed