{"_id":"6908fca98b7a6d03600b820d","slug":"when-asked-to-drive-the-bike-properly-the-youth-was-beaten-with-sticks-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54964-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक सही से चलाने को कहा तो युवक को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक सही से चलाने को कहा तो युवक को डंडों से पीटा
विज्ञापन
बल्लभगढ़ सदर थाना इलाके में हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सदर थाना इलाके में बाइक सही से चलाने को कहने पर आरोपियों ने मिलकर एक युवक को डंडों से पीट दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सदर थाना में 10 से अधिक युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को मामले में शिकायत नवादा तिगांव के हेमराज ने दी है। आरोप है कि इनका छोटा भाई संजय मार्केट से आ रहा था। जब वह गांव में रहने वाले अभय नागर के घर के सामने से निकला तो पड़ोस में रहने वाले अनिकेत और तनिष्क ने बाइक से संजय को टक्कर मार दी। संजय ने उन्हें बाइक सही से चलाने के लिए कहा तो आरोपी तैश में आ गए। आरोप है कि पहले तो दोनों ने मिलकर संजय को पीटा। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। यहां से संजय अपने घर आ गया। कुछ देर बाद ही दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आए और संजय को डंडों से पीटा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।