फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   wheat will be distribuated to the ration card members till november

राशन कार्ड धारकों को नवंबर तक मुफ्त मिलेगा गेहूं

Wed, 12 Aug 2020 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
wheat will be distribuated to the ration card members till november
फरीदाबाद। प्रधान मंत्री जनकल्याण योजना (पीएमकेवाई) के तहत राशन कार्ड धारकों को नवंबर तक मुफ्त गेहूं वितरित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत ओपीएच, बीपीएल और एएवाई कार्ड धारकों को शुल्क अदा करना होगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इसके लिए सभी राशन डिपो धारकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 650 राशन डिपो हैं। इन पर करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक जुड़े हुए हैं। विभाग की ओर से हर महीने कार्ड धारकों को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना महामारी में ओपीएच, बीपीएल और एएवाई कार्ड धारक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के तहत कार्ड धारकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की करीब चार महीने पहले शुरुआत की थी।
विज्ञापन

योजना के तहत अब नवंबर तक ओपीएच और बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं, एएवाई राशन कार्ड धारकों को पांच किलो गेहूं मुफ्त वितरित किया जाएगा। वहीं, बीपीएल और एएवाई कार्डों पर सरसों का तेल प्रति कार्ड 20 रुपये लीटर, चीनी प्रति कार्ड एक रुपये किलो के हिसाब से साढ़े 13 किलो और नमक छह रुपये प्रति किलो वितरित किया जाएगा। जिला खाद्य एवंआपूर्ति विभाग नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि पीएमकेवाई के तहत कार्ड धारकों को गेहूं मुफ्त बांटा जाएगा। इसके लिए डिपो धारकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed