फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wheat procurement has begun in the Old Faridabad market.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में गेहूं की खरीद हुई शुरू

Fri, 03 Apr 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement has begun in the Old Faridabad market.
बल्लभगढ़। सेक्टर-16 स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की खरीद की गई। कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा ने बताया कि सरकार की ओर से पहली बार प्रयोग में लाई जा रही बायोमेट्रिक सुविधा किसानों के लिए काफी लाभदायक है। कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि इस बार सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। एक किसान ने उनको बताया कि पुलिस उनके ट्रैक्टर को रोक रही है। जबकि मुख्यमंत्री ने आदेश दे रखे हैं कि किसान नंबर प्लेट हाथ से लिखकर या स्टीकर लगाकर लाएं, तो उन्हें नहीं रोका जाए। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस बारे में एसडीएम के बात करेंगे, ताकि किसानों को असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही और देरी न हो,पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, सीसीटीवी व्यवस्था,बायोमैट्रिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस,गेट पास,बारदाना उपलब्धता और फसल उठाने जैसी व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed