{"_id":"69dfdff6fc4045df4d066418","slug":"wheat-is-not-being-lifted-from-the-markets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67573-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंडियों से गेहूं का नहीं हो रहा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंडियों से गेहूं का नहीं हो रहा उठान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले की अनाज मंडियों से गेहूं का उठान धीमी रफ्तार से होने की वजह से किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। बल्लभगढ़ अनाज मंडी में अभी भी करीब डेढ़ लाख क्विंटल के करीब गेहूं पड़ा हुआ है। इससे गेहूं की गुणवत्ता खराब होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उठान में देरी के चलते मंडियों में अव्यवस्था का माहौल बन गया है और गेहूं को रखने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बची रही है।
सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ इंद्रपाल ने बताया कि मंडी में अभी तक करीब एक लाख 57 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी हैं और सरकार की ओर से सारे गेहूं को खरीद लिया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी की ओर से उठान धीमी गति से चल रहा है। अभी तक उनकी मंडी से मात्र 22 हजार क्विंटल का उठान हुआ है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्टर को एफसीआई गोदामों में गाड़ियां खाली करने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण उठान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।