फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Website remains non-functional even on the last day; students distressed over the lack of a trade selection option.

Faridabad News: अंतिम दिन भी सही नहीं हुई वेबसाइट, ट्रेड का विकल्प न मिलने से छात्र परेशान

Mon, 15 Jun 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Website remains non-functional even on the last day; students distressed over the lack of a trade selection option.
पंजीकरण हुआ पर ट्रेड का विकल्प गायब, सुबह से ही छात्र संस्थानों के चक्कर काटते नजर आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन करने के अंतिम दिन भी तकनीकी दिक्कतों का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को जिले के 9 अलग-अलग आईटीआई संस्थानों में दाखिले के इच्छुक सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संस्थानों के चक्कर काटते नजर आए लेकिन दिनभर सर्वर की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो पूरी हो जा रही है लेकिन इसके आगे ट्रेड चुनने का विकल्प ही प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इसके कारण छात्र असमंजस में हैं कि उनका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हुआ है या नहीं। बतादें कि यह तकनीकी समस्या बीते 7 जून से लगातार बनी हुई है, जिससे हजारों छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा 7 जून तक हुए कुल 803 आवेदन ही अब तक साइट पर दिखाई दे रहे हैं। नया डाटा भी अपडेट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आईटीआई संस्थान में बनाई गई हेल्पडेस्क पर तैनात शिक्षक नरेश भारद्वाज ने परेशान छात्रों को बताया कि यह पूरी तरह से तकनीकी खामी है और छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनका आवेदन सुरक्षित है। अंतिम तिथि समाप्त होने के लगभग दो दिन बाद सभी पंजीकृत छात्रों के पास विभाग की ओर से एक आधिकारिक मेल भेजी जाएगी। इस मेल में दिए गए लिंक पर छात्र अपनी व्यक्तिगत पहचान की जानकारी दर्ज करके लॉग इन कर सकेंगे और मनपसंद ट्रेड का चयन कर पाएंगे। इस बार आईटीआई संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उपलब्ध सीटों की संख्या से कहीं अधिक आवेदन पहले ही आ चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले का निर्णय पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद यदि कोई छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना पाता है, तो उसे मजबूरी में किसी अन्य ट्रेड का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत

रजिस्ट्रेशन तो जैसे-तैसे हो गया लेकिन ट्रेड चुनने का ऑप्शन ही नहीं आ रहा। समझ नहीं आ रहा कि फॉर्म पूरा हुआ या नहीं। यही जानकारी लेने आया हूं। -दक्ष, विद्यार्थी

पिछले तीन दिनों से कैफे के चक्कर काट रहा हूं। आज आखिरी दिन भी साइट नहीं चली। हेल्पडेस्क ने कहा है कि दो दिन बाद ईमेल पर लिंक आएगा, बस उसी का भरोसा है। -दीपू, विद्यार्थी

मुझे इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिला लेना है, जिसमें पहले ही बहुत भीड़ है। वेबसाइट की खराबी के कारण डर लग रहा है कि कहीं मेरा साल बर्बाद न हो जाए। -मोहित, विद्यार्थी


सर्वर डाउन होने से कई छात्र परेशान हैं। ट्रेड लॉक न होने से फॉर्म अधूरा दिख रहा है। शिक्षकों ने आश्वासन दिया है कि मेल के जरिए यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। -हर्षित, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed