फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Weather cools down due to rain, people worried due to water logging

Faridabad News: बरसात से मौसम ठंडा, जलभराव से लोग हुए परेशान

Fri, 28 Jul 2023 08:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Weather cools down due to rain, people worried due to water logging
फोटो-
विज्ञापन

- शहर के अंदरूनी रास्तों पर जाम जैसे हुए हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अचानक से शुक्रवार को बरसात होने से मौसम ठंडा हो गया। बरसात के कारण जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ जलभराव से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे शहर के अंदरूनी रास्तों पर भी जाम जैसे हालात हो गए।

बल्लभगढ़ में ट्रक खराब हो जाने के कारण हाईवे पर पहले से ही जाम लगा हुआ था। बरसात के कारण समस्या और ज्यादा बढ़ गई। ट्रैफिक पुलिस के जवान मामले को संभालते नजर आए लेकिन फिर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी डबुआ काॅलोनी, पर्वतिया काॅलोनी, सेक्टर 16, अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास व शहर के निचले इलाकों में हुई। दोपहर में आई बरसात के कारण स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों को भी परेशानी हुई। एनआईटी क्षेत्र में कम बारिश हुई। बड़खल क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed