{"_id":"661c149c5af26a72fe062e93","slug":"weather-became-pleasant-due-to-rain-temperature-dropped-by-eight-degrees-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23297-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान आठ डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान आठ डिग्री गिरा
विज्ञापन
लोगों को गर्मी से मिली राहत, आसमान में सुबह से छाए रहे बादल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में दो दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22.7 और अधिकतम तापमान 32.2 दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 187 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण की मध्यम श्रेणी में आता है।
शनिवार शाम हुई बारिश के बाद रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम को आसमान काले बादलों से ढक गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी बढ़ने से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों में दो दिन और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के आसार हैं। इससे सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है।