{"_id":"6af8ab684bef6a8f9f06d674","slug":"we-will-not-allow-a-dumping-yard-to-be-built-near-the-village-even-if-it-means-going-to-jail-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85334-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेल जाना पड़े लेकिन गांव के नजदीक डंपिंग यार्ड नहीं बनने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेल जाना पड़े लेकिन गांव के नजदीक डंपिंग यार्ड नहीं बनने देंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मिर्जापुर में नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड के विरोध में ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे। उन्होंने नगर निगम के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताते हुए डंपिंग यार्ड को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि चाहे उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े, लेकिन गांव के नजदीक डंपिंग यार्ड नहीं बनने देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि मोजड़ी गांव में पहले से ही एक डंपिंग यार्ड बना हुआ है। इसके बावजूद मौजूदा डंपिंग यार्ड से महज 100 मीटर की दूरी पर दूसरा डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। उनका सवाल है कि जब इलाके में पहले से कूड़ा डालने की व्यवस्था मौजूद है तो फिर उसी स्थान के पास दूसरा यार्ड बनाने की क्या जरूरत है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नया डंपिंग यार्ड बनने से आसपास के गांवों में बदबू और प्रदूषण की समस्या बढ़ेगी। इससे लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। उनका कहना है कि आसपास बड़ी आबादी रहती है, ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक डंपिंग यार्ड की योजना वापस नहीं ली जाती या इसके लिए दूसरी जगह निर्धारित नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए वे लंबे संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेंगे।