फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   We need to take inspiration from the sacrifice of soldiers: Yashpal

सैनिकों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी होगी : यशपाल

Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
We need to take inspiration from the sacrifice of soldiers: Yashpal
सैनिकों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी होगी: यशपाल
विज्ञापन

फरीदाबाद। 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर विजय दिवस के अवसर पर फरीदाबाद जिला प्रशासन की ओर से वीर शहीदों को उपायुक्त यशपाल यादव ने नमन किया। बुधवार को शहीद स्मारक पर जिला प्रशासन व जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों, युद्ध वीरांगनाओं ने उपायुक्त के साथ 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर शहीदों को पुष्प चक्रअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस टुकड़ी की ओर से शस्त्र झुकाकर सलामी दी गई। विजय दिवस के इस अवसर पर युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।
उपायुक्त यशपाल ने कहा कि हमें अपने वीर-जवानों के शौर्य व बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजय दिवस 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत को मिली जीत की स्मृति में मनाया जाता है। 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के 1500 सैनिकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यह इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा आत्म समर्पण माना जाता है। इसके बाद ही पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में नया राष्ट्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि 1971 में भारत ने पाकिस्तान को न सिर्फ सबक सिखाया, बल्कि बांग्लादेश नाम का एक स्वतंत्र देश बना दिया। इस युद्ध को बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आज सब देशवासी अपने वीर सेनानियों के शौर्य व बहादुरी के कारण ही अमन व चैन से रह रहे हैं। हम सबको अपने सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशहित में अपना योगदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कवि सुरेश कुमार कौशिक ने अपनी देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के कल्याण अधिकारी नरेश चंद्र शर्मा, कर्नल ऋषिपाल, होशियार सिंह अहलावत, सूबेदार विजेंद्र सिंह ठाकरान, वीर चक्र प्राप्त सेना के अधिकारी, युद्ध वीरांगनाएं और उनके परिवारों के सदस्य भी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed