फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging on the roads due to rain, brake on the speed of vehicles

Faridabad News: बारिश ने गर्मी से दी राहत, जलभराव से आफत

Sun, 25 Jun 2023 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the roads due to rain, brake on the speed of vehicles
45.12 एमएम बारिश रिकॉर्ड, अंडरपास में पानी भरने से कई सेक्टर राजमार्ग से कटे
विज्ञापन



सड़कों पर पानी अधिक होने के कारण कई गाड़ियां खराब

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार रात हुई तेज बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव से आफत हो गई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी अधिक होने के कारण गाड़ियां खराब हो गईं। अंडरपास में पानी भरने से कई सेक्टर राजमार्ग से कट गए। इस दौरान 45.12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसने एक बार फिर नगर निगम के जलभराव से निपटने के लिए किए गए दावों की पोल खोल दी। पानी निकासी की व्यवस्था खराब होने से पूरा शहर तालाब बन गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से पहले नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे। नगर निगम की ओर से जेसीबी से नालों की सफाई कराई गई। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा एनआईटी पांच सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम जारी है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के बावजूद अधिकारियों का दावा था कि बारिश में सड़कों पर जलभराव नहीं होगा। अंडरपास में पानी नहीं भरे इसके लिए बूस्टिंग स्टेशनों की मोटरों को बदल कर नया लगाया गया। दावा था कि बारिश होने पर कुछ ही देर में अंडरपास का पानी निकल जाएगा लेकिन शनिवार हुई बारिश में निगम के दावे धुल गए।
विज्ञापन



निगम के दावे पानी में डूबे

शहर के बड़े नाले, सीवर लाइनों आदि की समय पर नियमित रूप से सफाई का कार्य नगर निगम को करना होता है। मानसून से पहले हर साल निगम नालों की सफाई कराता है लेकिन यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। शनिवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों और दुकानों में भरा पानी
बारिश से डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन रोड पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी घरों और दुकानों में भर गया। बारिश के पानी के साथ सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। इस कारण दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।



पानी में ऑटो खराब, लोगों को पैदल पानी से निकलना पड़ा
डबुआ 60 फीट रोड पर एक बार फिर घुटना तक पानी भर गया। रविवार सुबह तक सड़क से पानी नहीं निकलने के कारण एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया। इससे ऑटो में सवार लोगों को पैदल पानी से होकर रोड पार करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों की स्कूटी और मोटर साइकिल खराब हो गई इसलिए ऑटो चालकों ने डबुआ जाने से किनारा कर लिया। बीके चौक, नीलम चौक, एक नंबर आदि जगहों से अपने गंतव्य तक सवारी न मिलने से लोगों को परेशानी हुई। कुछ ऑटो चालक चलने को तैयार भी हुए तो उन्होंने लोगों से दोगुना किराया वसूला जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बल्लभगढ़ बस स्टैंड बना तालाब
बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौक पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बन गई। चौक के साथ बस स्टैंड परिसर में भी पानी भर गया। इससे यात्रियों को बसें पकड़ने में काफी दिक्कतें हुई।


इन सड़कों का जलभराव से बुरा हाल

सेक्टर-10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31 व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, 100 फुटा रोड और बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे पर भी पानी भर गया।


जलभराव से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। रात हुई बारिश के बाद थोड़ी देर में ही सड़कों से पानी निकल गया। नालों की सफाई का काम अभी जारी रहेगा।
- गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम


कहां कितनी हुई बारिश
फरीदाबाद - 70 एमएम

तिगांव - 25 एमएम
बल्लभगढ़ - 30 एमएम

मोहना - 29 एमएम
दयालपुर - 30 एमएम

बड़खल - 74 एमएम
धौज - 45 एमएम

गौंछी - 58 एमएम



(शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक बारिश के आंकड़े)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed