फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging occurred in the streets of Mandhavali village.

Faridabad News: मंधावली गांव की गलियों पर हुआ जलभराव

Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurred in the streets of Mandhavali village.
ग्रामीणों को आवागमन करने में उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। मंधावली गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
गांव मंधावली से बहादुरपुर की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति सबसे खराब है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। इससे न सिर्फ वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिन बरसात सड़क तालाब में बदल जाती है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव के पास स्थित जोहड़ ओवरफ्लो हो जाता है जिससे सड़कों पर पानी फैल जाता है। इससे सड़कें टूटने लगी हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जलभराव समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। जल्द जल निकासी और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। जोहड़ ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। -बृजेश शर्मा, सरपंच, मंधावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed