{"_id":"61d9c53ec148d962d74e2e52","slug":"waterlogging-due-to-rain-vehicles-submerged-jammed-faridabad-news-noi6258937108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलभराव, वाहन डूबे, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलभराव, वाहन डूबे, लगा जाम
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में हुई बारिश ने पिछले साल जनवरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले साल के मुकाबले इस बार 9 एमएम ज्यादा बारिश हुई। वर्ष 2021 जनवरी में 22 एमएम बारिश हुई थी, जबकि शनिवार को 31 एमएम से ज्यादा हुई। बारिश ने नगर निगम के जलभराव से निपटने के लिए किए गए दावों की पोल खोल दी।
शहर में पानी निकासी की व्यवस्था खराब होने से कई जगहों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी अधिक होने के कारण गाड़ियां खराब हो गईं। अंडरपास में पानी भरने से कई सेक्टर राजमार्ग से कट गए, गाड़ियां डूब गईं। चौक-चौराहों पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बारिश शुरू होने के साथ ही संजय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, भारत कॉलोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच, ओल्ड फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। लंबे समय तक बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टरों ने कुछ देर बाद जवाब दे दिया। लोगों का कहना है कि सुबह तक बिजली सप्लाई न होने पर पानी की मोटर नहीं चल सकी। इस कारण पानी नहीं भर सके। रात 11 बजे गई बिजली शनिवार सुबह आठ बजे बहाल हुई।
निकासी के किए थे बड़े-बड़े दावे
बारिश से पहले नगर निगम, एचएसवीपी और एफएमडीए ने जलभराव से निपटने के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे। निगम की ओर से पिछले साल व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया था। नालों की जेसीबी से सफाई कराई गई। कई नाले काफी समय से बंद थे उन्हें दोबारा से खोला गया। अधिकारियों का दावा था कि बारिश में सड़कों पर जलभराव नहीं होगा। ड्रेनेज लाइनों को चालू करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बूस्टर की देखरेख की जा रही है। अंडरपास में पानी न भरे इसके लिए गुरुग्राम से बड़े-बड़े पाइप मंगा कर डाले गए। लाखों रुपये खर्च करके उच्च क्षमता की मोटर लगाई गई। बूस्टर स्टेशन बनाए गए। दावा किया गया कि बारिश होने पर कुछ ही देर में अंडरपास का पानी निकल जाएगा लेकिन उसका भी कोई खास फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
बाल्टियों से पानी निकालते रहे लोग
बेमौसम शुक्रवार की रात हुई बारिश से डबुआ और पर्वतिया कॉलोनी में जलभराव से हालत बेहद खराब हो गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। घरों और दुकानों में पानी भर जाने से रात भर लोग बाल्टियों से पानी निकालते रहे। सड़कों पर पानी अधिक होने की वजह से एनआईटी एक नंबर, बाटा चौक, बीके चौक और हार्डवेयर चौक से पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड को जाने वाले ऑटो चालकों ने किनारा कर लिया।
यातायात व्यवस्था चरमरा गई
शुक्रवार रात से हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। बारिश से हुए जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर हुए जलभराव से जाम स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड, स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। यहां की सड़कें पानी से लबालब थीं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
धक्के मारकर वाहनों को पानी से बाहर निकाला
बारिश के कारण सेक्टर-7-8, अजरौंदा चौक और सेक्टर-23 चौक पर हुए जलभराव से कई लोगों की मोटरसाइकिल और ऑटो खराब हो गए। ऐसे में आसपास के लोगों की सहायता से धक्के मारकर किसी तरह अपने वाहनों को पानी से बाहर निकाला।
कई जगह सड़कों के किनारे नालों का निर्माण अधूरा
शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नालों का निर्माण करवाया है लेकिन इन्हें कहीं भी मुख्य नालों से नहीं जोड़ा गया। एनआईटी-5 में कई जगह सड़कों के किनारे नालों का निर्माण अधूरा है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर जलभराव होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। इसी तरह गौंछी ड्रेन ओवरफ्लो होने से सेक्टर-52 में एक बार फिर घरों में गंदे पानी भरने से लोग परेशान हैं।
कहां कितनी हुई बारिश
फरीदाबाद 40 एमएम
तिगांव 38 एमएम
बल्लभगढ़ 05 एमएम
मोहना 20 एमएम
दयालपुर 18 एमएम
बड़खल 45 एमएम
धौज 50 एमएम
गौंछी 32 एमएम
रात बारिश ज्यादा होने के कारण सड़कों पर पानी जलभराव हो गया। पानी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। निगम की टीमें सभी इलाकों में पानी निकासी का प्रयास कर रही हैं।
- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम