फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging at many places due to torrential rains, wheels of vehicles stopped

Faridabad News: मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव, वाहनों के पहिये थमे

Wed, 04 Sep 2024 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at many places due to torrential rains, wheels of vehicles stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार को पूरे शहर में पानी भरने के साथ यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मुख्य मार्गों, बाजार, रेलवे अंडरपास और दर्जनों मोहल्लों में जलभराव होने से जगह-जगह वाहनों का लंबा जाम लग गया। लोग दो घंटे जाम में फंसे रहे। इसके अलावा व्यापारियों और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बल्लभगढ़ और डबुआ मंडी में घुटने तक पानी भर गया। दुकानों और घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया। जलभराव की समस्या को लेकर लोग काफी नाराज हैं।

बुधवार की दोपहर को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर बीच-बीच में रुक-रुककर बरसात होती रही। दोपहर के समय हुई बारिश के कारण शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-2, नीलम फ्लाईओवर, बाटा फ्लाईओवर, ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर- 12, 15, 16, 19, एनआईटी सहित शहर के विभिन्न सेक्टरों और कॉलोनियों में जलभराव हुआ। बल्लभगढ़ बाजार में कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है। दुकान का सामान भीगने के कारण खराब हो गया। इसी बीच लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडक हो गई है। लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। बारिश के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रुक-रुक हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी
बारिश से रेलवे अंडरपास में भी जलभराव हुआ। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। अंडरपास से पानी की निकासी का इंतजाम न होने के कारण लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। इस कारण विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। कई जगह फाल्ट होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, जलभराव होने से सेक्टर- 21, अजरौंदा चौक और सेक्टर- 12 पर वाहन खराब होने से भीषण जाम लग गया। रुक-रुककर बरसात होने के कारण फाल्ट को दुरुस्त करने में परेशानी हुई। इससे घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम न लगे इसके लिए एनएच- 2 पर टैंकर लगाकर पानी निकाला गया। बावजूद इसके वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की सफाई के नाम पर लीपापोती

नालों की सफाई के नाम पर हर साल करोड़ो रुपये खर्च होते हैं। मशीन के माध्यम से नालों की सफाई होती है। इसमें हजारों लीटर डीजल खर्च होता है। बावजूद इसके शहर में हर साल बरसात के बाद जलभराव होता है। इससे साफ जाहिर है कि कागजों में ही नालों की सफाई होती है। नालों की सफाई के नाम पर महज लीपापोती होती है। लोग नगर निगम में कई बार शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में टपकने लगा पानी
इसके अलावा रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के टॉवर-6 की लिफ्ट में लीकेज होने से बारिश का पानी लिफ्ट में टपकने लगा। इसको देख सोसाइटी के लोग हैरान हो गए। सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया कि बुधवार को हुई बारिश ने हाईराइज सोसाइटी की पोल खोल कर रख दी। यहां लोगों ने लाखों रुपये लगाकर फ्लैट खरीदा था लेकिन यहां तो लिफ्ट भी लीक हो रही है। सोसाइटी के हालात तो कॉलोनी के मकानों से भी बदतर हैं। इस बारे में लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधक को शिकायत दी है। वहीं, मेंटेनेंस प्रबंधक मुकेश शर्मा ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन लिफ्ट में लीकेज की समस्या की शिकायत है तो उसकी जांच की जाएगी और ठीक किया जाएगा।



तिगांव में जलभराव से लोगों का सड़कों से निकलना हुआ मुश्किल
तिगांव। गांव तिगांव में जिले का सबसे बड़ा गांव होने के बावजूद भी मूलभूत सुविधा के लिए जूझ रहा है। मंगलवार देर रात हुई बरसात के बाद गांव में जगह-जगह जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बुधवार को हुई बारिश से समस्या और बढ़ गई। सड़कों पर जलभराव होने से नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन बीच रास्ते खराब हो गए, जिससे लोगों की समस्या और बढ़ गई। बारिश से लोगो के घरों व दुकानों में पानी भर गया है। मुख्य सड़क पर पिछले 10 साल में पानी की निकासी नहीं होने की वजह लोग बेहद परेशान है।

वर्जन
इस बारिश में शहर में कहीं-कहीं जलभराव हुआ है। ओल्ड अंडरपास में मोटरों की संख्या बढ़ाने के बाद यहां से तुरंत पानी को निकाला दिया गया है। बाकी जगहों पर टैंकर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। निगम में शिकायत आने पर तुरंत समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
- ओमबीर, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed