{"_id":"68b1f1b08dec6487d30fd384","slug":"water-stolen-from-canal-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117399-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरुग्राम नहर से पानी चोरी पर सिंचाई विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरुग्राम नहर से पानी चोरी पर सिंचाई विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन
-गांवों के पास मछली पालन तालाब संचालक बिना अनुमति पाइप डालकर कर रहे थे पानी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गुरुग्राम नहर से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को कार्यवाही की है। उपमंडल के लगभग एक दर्जन गांवों की सीमा से गुजर रही नहर के दोनों किनारों पर लगाए गए अवैध पाइपों और आउटलेट को विभागीय टीम ने उखाड़ फेंका। इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से पानी लेने वालों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से छांयसा, हुचपुरी, बिघावली और रनसीका गांवों के आसपास के क्षेत्र में मछली पालन तालाब संचालक बिना किसी वैध अनुमति के नहर से पाइप डालकर पानी चोरी कर रहे थे। इस अवैध गतिविधि से विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा था। ग्रामीण छांयसा निवासी रामेश्वर सिंह और बिघावली निवासी प्रकाशवीर ने इस बाबत उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद यह कार्यवाही तेज की गई।
सिंचाई विभाग के एसडीओ मोहम्मद रियाज के नेतृत्व में स्टाफ ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध पाइप और आउटलेट हटाए। विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नहर के दोनों किनारों पर छानबीन की और पानी चोरी रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को पानी चोरी करते पाया गया है, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नहर के दोनों ओर मछली पालन के लिए बड़े-बड़े तालाब खोदे गए हैं। ठेकेदारों द्वारा नहर से बिना स्वीकृति के पानी चोरी किए जाने की शिकायतें पहले भी होती रही हैं। यहां तक कि यह मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ मोहम्मद रियाज ने स्पष्ट किया कि विभाग नियमित रूप से नहर की निगरानी करेगा और यदि भविष्य में दोबारा ऐसी हरकतें सामने आईं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।