दो महीने से प्यासे लोग, सड़क पर निकला गुस्सा
- दो महीने से पानी के लिए जूझ रहे हैं संजय कॉलोनी निवासी
- हार्डवेयर से बल्लभगढ़ मार्ग पर जाम से थमी वाहनों की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेयजल समस्या को लेकर सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार सुबह सेक्टर-22-23 मेन रोड पर जाम लगा दिया, जिससे हार्डवेयर से बल्लभगढ़ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
सूचना पर निगम के एसडीओ समझाने पहुंचे लेकिन स्थानीयवासी स्थायी हल की मांग करने पर अड़े रहे। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया गया।
पिछले दो महीने से कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई
कॉलोनी निवासी नीलम, दिनेश, दीपक, दिगंबर, रामकरन,चंद्रशेखर, गीता, राखी आदि का कहना है कि पिछले दो महीने से कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई है। एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक सभी को इस बाबत शिकायत दी गई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
मंगलवार सुबह लोग एकत्र हुए और 10 बजे सेक्टर-22-23 मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर निगम एसडीओ अशोक रावत पुलिस के साथ पहुंचे। एसडीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
घंटों बाद किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया
कॉलोनीवासी स्थायी समस्या का समाधान करने पर अड़े हुए थे। घंटों बाद किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। मंगलवार को वर्किंग डे होने और मेन रोड पर जाम लगने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हार्डवेयर और बल्लभगढ़ मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। लोग किसी तरह शार्टकट रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंचे।