फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water problem: Dam of patience broken, now on the road

पानी की समस्या : टूटा सब्र का बांध, अब सड़क पर उतरे

Tue, 28 May 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Water problem: Dam of patience broken, now on the road
पेयजल आपूर्ति ठप, ओल्ड फरीदाबाद और एफएमडीए कार्यालय पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-सेक्टरों और मोहल्लों नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के साथ ही शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। सैनिक कॉलोनी निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। वहीं, गांधी कॉलोनी वासियों ने रेलवे रोड जाम कर अपना विरोध जताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। लोगों ने विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
सैनिक कॉलोनी शहर की वीआईपी कॉलोनियों में शामिल है। यहां करीब पांच हजार परिवार रहते हैं। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति यमुना किनारे लगे रेनीवेल नंबर चार से की जाती है। यहां से पानी बौद्ध विहार बूस्टर में पहुंचता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बूस्टर की क्षमता करीब 40 लाख लीटर पानी की है लेकिन कम क्षमता की मोटर होने के कारण वह पानी नहीं उठाती है। इस कारण 20 लाख लीटर पानी ही बूस्टर तक पहुंच रहा है। स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि एक माह से कॉलोनी में पेयजल समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। घरों में पानी नहीं आने से नल सूखे पड़े हैं। नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अधिकारियों को फोन करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है। यहां के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। मजबूरीवश टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का जाप
कॉलोनी वासियों ने विरोध स्वरूप एफएमडीए कार्यालय में अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा वह नींद में सोए अधिकारियों को ऐसे ही जगाते रहेंगे। इस अवसर पर सुभाष कौशिक, मृत्युंजय जायसवाल, गौरव अरोड़ा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन से पानी नहीं, सड़क पर उतरे लोग
गांधी कॉलोनी में पांच दिनों से पानी नहीं आने के कारण मंगलवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। नतीजन लोगों ने ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। इससे कुछ ही मिनट में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खेमराज चौधरी ने बताया कि एक तरफ गर्मी ने परेशान कर रखा है। दूसरी तरफ नलों में पानी नहीं आ रहा। इस कारण उन्हें स्टेशन पर लगे नलों से पानी भरकर लाना पड़ता है। वहीं, कई लोगों को प्राइवेट टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर चालकों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। एक माह पहले तक 600 रुपये में आने वाला टैंकर अब 1200 रुपये का मिल रहा है, जिससे काफी परेशान हैं। प्रदर्शन की सूचना पाकर एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर निगम अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
लोगों से बातचीत
तीन-चार से दिन पानी की समस्या काफी बढ़ गई है। सप्लाई का पानी नहीं आने से नल सूखे पड़े हैं। नगर निगम अधिकारियों को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। - कमला देवी, स्थानीय निवासी
नलों में पानी नहीं आने की वजह से सुबह ड्यूटी जाने से पहले दूर दराज क्षेत्रों से पानी भरकर लाना पड़ता है। इससे काफी समस्या हो रही है। - श्याम ठाकुर, स्थानीय निवासी

समस्या का जल्द होगा समाधान
सैनिक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति का कार्य नगर निगम का है। कुछ दिक्कत आने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। उसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। -अंकित भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, एफएमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed