{"_id":"6a0224ed951e4ab904056a69","slug":"water-motor-stolen-in-sector-7-three-women-caught-on-cctv-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69705-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-7 में पानी की मोटर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं तीन महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-7 में पानी की मोटर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं तीन महिलाएं
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, फुटेज के आधार पर पहचान का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-7बी इलाके में दिनदहाड़े पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-7बी निवासी डॉ. मुक्ता गुप्ता ने बताया कि वह जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड फरीदाबाद की सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में शिकायत दी कि 10 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे वह पानी की मोटर चलाने के लिए उठीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि मोटर गायब थी और पाइप टूटा होने के कारण पानी बह रहा था।
डॉ. मुक्ता गुप्ता ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें तीन कूड़ा बीनने वाली महिलाएं घर के अंदर घुसती दिखाई दीं। फुटेज में महिलाएं पानी की मोटर को तोड़कर निकालते हुए नजर आई। इतना ही नहीं, आरोपी महिलाओं ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने का भी प्रयास किया, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा होने के कारण वह अंदर नहीं आ सकीं। इसके बाद महिलाएं मोटर लेकर मौके से भाग गईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।