फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water flowing in underpasses, vehicles moving in wrong direction

Faridabad News: अंडरपासों में बह रहा पानी, गलत दिशा चल रहे वाहन

Fri, 20 Sep 2024 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Water flowing in underpasses, vehicles moving in wrong direction
मेवला महाराजपुर और एनएचपीसी अंडरपास में लोहे का जाल टूटने से लग रहा जाम, हादसे की आशंका बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में दो लोगों की मौत के बाद भी नगर निगम ने अन्य अंडरपासों की कोई सुध नहीं ली है। किसी में आसपास के एरिया का पानी बह कर जमा हो रहा है तो किसी में सीवर का पानी लीकेज हो रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाददाता धनंजय चौहान ने ओल्ड फरीदाबाद, मेवला महाराजपुर और एनएचपीसी अंडरपास की पड़ताल की। जिसमें अनेक खामियां सामने आई। यदि जल्द निगम ने इनकी सुध नहीं ली तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
शहर में एनआईटी, ओल्ड और बड़खल क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए तीन अंडरपास है। जिनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। इन अंडरपास से रोजाना करीब डेढ लाख लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन बारिश के दौरान जलभराव से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को सबसे पहले ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पहुंचे। यहां दीवारों में आई दरारों को निगम कर्मचारियों द्वारा भरा जा रहा है। रोशनी के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं, मशीनों से सफाई कार्य जारी हैं। इसके बाद मेवला महाराजपुर अंडरपास पहुंचे। यहां आसपास के क्षेत्र का पानी दीवारों से बह कर अंडरपास में जमा हो रहा है। सेक्टर-46 से हाईवे की तरफ आने वाली साइड में अधिक पानी जमा होने के कारण वाहन चालक इस मार्ग से बचते नजर आए और हाइवे की तरफ से आने वाली साइड से आवाजाही कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद हम एनएचपीसी अंडरपास पहुंचे। यहां हाईवे से लेकर अंडरपास तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। पड़ताल के दौरान पाया कि अंडरपास में लोहे का जाल टूटा हुआ है। ऐसे में हादसे से बचने के लिए वाहन चालक सावधानी से निकल रहे थे। जिससे जाम लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने किया अंडरपास का निरीक्षण
बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा ने टीम के साथ ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का निरीक्षण किया। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की। साथ ही सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजाम की जांच की। उन्होंने कहा कि जब तक अंडरपास में सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं होंगे, लोगों की आवाजाही शुरू नहीं की जाएगी। नगर निगम को सभी अंडरपास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed