{"_id":"6ae78cf3851627724a009398","slug":"water-crisis-in-dayalbagh-to-be-resolved-boosting-pump-to-be-installed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84327-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दयालबाग में पानी का संकट होगा दूर, लगेगा बूस्टिंग पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दयालबाग में पानी का संकट होगा दूर, लगेगा बूस्टिंग पंप
विज्ञापन
कई दिन से पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों को राहत की उम्मीद, दयालबाग और जेबीएस-32 बूस्टिंग स्टेशन पर भी किए जा रहे सुधार कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-39 के दयालबाग में पिछले 10 दिनों से बनी पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं। पानी का दबाव कम होने से प्रभावित इलाके में आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए दयालबाग बूस्टिंग स्टेशन पर सक्शन पाइप लगाया जाएगा।
वहीं, जेबीएस-32 बूस्टिंग स्टेशन पर पुराना पंप बदलकर नया पंप लगाया जा चुका है। इसके अलावा मथुरा रोड से लक्कड़पुर रेलवे फाटक के बीच ऑनलाइन बूस्टिंग पंप लगाने की तैयारी है। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। दयालबाग बूस्टिंग स्टेशन पर अचानक पानी का दबाव कम होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके चलते क्षेत्र में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समस्या के समाधान के लिए स्टेशन पर सक्शन पाइप लगाने की योजना बनाई गई है। इससे टैंक में पानी का स्तर कम होने पर भी पंप पानी खींच सकेगा और दबाव बनाए रखने में मदद मिलेगी।
दो बूस्टिंग स्टेशनों पर सुधार, ऑनलाइन पंप का इंतजार
जेबीएस-32 बूस्टिंग स्टेशन पर पुराने पंप को हटाकर नया पंप लगा दिया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे पानी के दबाव में सुधार होगा। दूसरी ओर, मथुरा रोड से लक्कड़पुर रेलवे फाटक के बीच ऑनलाइन बूस्टिंग पंप लगाया जाना है। इसके लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। पंप मिलने के बाद इसे स्थापित किया जाएगा। हालांकि, इसकी आपूर्ति की निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
फिलहाल टैंकर और बोरवेल पर निर्भरता
तकनीकी सुधार के प्रयासों के बीच दयालबाग के लोगों को पेयजल संकट से पूरी राहत मिलने का इंतजार है। क्षेत्र के कई परिवारों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जबकि बी-ब्लॉक के कुछ लोग बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार, सक्शन पाइप लगाने, नए पंप और ऑनलाइन बूस्टिंग पंप की व्यवस्था से दयालबाग बूस्टिंग स्टेशन तक पानी का दबाव बेहतर होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में पहले की तरह पेयजल आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी।