{"_id":"6a512a0523c13b1b0d078e62","slug":"water-crisis-deepens-in-dabua-colony-too-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74566-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में भी गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में भी गहराया जल संकट
विज्ञापन
फरीदाबा। डबुआ कॉलोनी में पानी की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण कॉलोनीवासियों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती जरूरत के बीच लोगों के लिए पानी का इंतजाम करना चुनौती बन गया है।
स्थानीय निवासी काजल का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं है, जिसके चलते लोगों को मजबूरी में टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। सुबह के समय जब घरों में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस समय भी लोगों को पानी का इंतजार करना पड़ता है।
वहीं निवासी अशोक का कहना है कि टैंकरों से पानी खरीदने के कारण परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब पानी के लिए भी अलग से खर्च उठाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग कि है पर्याप्त पानी हर परिवार की जरूरत है। लंबे समय से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए। संवाद