{"_id":"6a9720403e709991a80ace68","slug":"water-cleared-from-service-road-highway-becomes-jam-free-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78914-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सर्विस रोड से निकाला पानी, जाम मुक्त हुआ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सर्विस रोड से निकाला पानी, जाम मुक्त हुआ हाईवे
विज्ञापन
खबर का असर: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर सेक्टर 20 बी राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड प
एनएचएआई ने टैंकर लगाकर कराई जलनिकासी, कई दिन से परेशान थे वाहन चालक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-20बी स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास कई दिनों से जमा पानी आखिरकार निकलवा दिया गया। एनएचएआई ने मंगलवार को टैंकर लगाकर जलभराव की समस्या दूर कराई। पानी निकलने के बाद सर्विस रोड पर वाहनों की रफ्तार सामान्य हो गई और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
सर्विस रोड पर जलभराव के कारण सोमवार को पूरे दिन ट्रैफिक रेंगता रहा था। सीएनजी पंप से लेकर बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के फुट ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सड़क पर पानी जमा होने के साथ जगह-जगह गड्ढे भी बन गए हैं। पानी के बीच से निकलने के प्रयास में कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे थे। वहीं, वाहन चालक पानी में उतरने से बचने के लिए धीमी गति से वाहन निकाल रहे थे, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार सुबह भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद एनएचएआई प्रबंधन ने मौके पर टैंकर मंगवाकर पानी की निकासी कराई। कुछ ही समय में सड़क से पानी कम होने लगा और यातायात सुचारु हो गया।
बता दें कि अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘सर्विस रोड पर जलभराव रोक रहा रफ्तार, गड्ढे में गिर रहे बाइक सवार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए जलनिकासी कराई। पानी निकलने के बाद अब वाहन चालकों को जाम से राहत मिल गई है। ट्रैफिक थाना एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि एनएचएआई की मदद लेकर मंगलवार को सर्विस रोड से पानी की निकासी करवा दी गई।