Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waste generated from Ballabgarh will be disposed of at the Mujeri plant.

Faridabad News: बल्लभगढ़ से निकलने वाले कूड़े का मुजेड़ी के प्लांट में होगा निस्तारण

Tue, 03 Nov 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Waste generated from Ballabgarh will be disposed of at the Mujeri plant.
कचरे को प्लांट तक पहुंचाने के लिए ठेकेदारों को दी जाएगी जिम्मेदारी
विज्ञापन


1.22 करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने दिवाली के बाद बल्लभगढ़ के लोगों को कूड़े से राहत देने की तैयारी कर ली है। बल्लभगढ़ जोन से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण अब मुजेड़ी के ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र में किया जाएगा। नगर निगम यहां से निकलने वाले कूड़े को हर दिन वाहनों के जरिये प्रबंधन केंद्र तक पहुंचाएगा, जिससे लोगों को कचरे से राहत दी जा सके। इसके लिए निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
फरीदाबाद में कचरे की समस्या सबसे ज्यादा है। कचरे के प्रबंधन को लेकर लगातार जिले में कई स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके बीच नगर निगम ने बल्लभगढ़ के कचरे को निस्तारित करने की योजना तैयार कर ली है। अधिकारियों ने बैठक करने के बाद बल्लभगढ़ के कचरे को मुजेड़ी में भेजकर निस्तारित करने की योजना तैयार की है। ठेकेदारों के कर्मचारियों के जरिये कचरे की लोडिंग, अनलोडिंग कराई जाएगी और प्लांट भेजकर इसका निस्तारण कराया जाएगा। नवंबर के अंत तक यह काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
ठेकेदारों को टेंडर दिया जाएगा
नगर निगम बल्लभगढ़ से निकलने वाले कचरे को मुजेड़ी प्लांट तक भेजने के लिए हर साल लगभग 1.22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए ठेकेदारों को टेंडर दिया जाएगा। जिसके बाद ठेकेदार बल्लभगढ़ जोन से कूड़ा उठाकर मुजेड़ी स्थित एमएसडब्ल्यू प्रोसेसिंग साइट या निगम की ओर से निर्धारित किसी अन्य स्थान तक पहुंचाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि योजना पर काम शुरू हो गया है और टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्दी ही सारी प्रक्रिया शुरू करके आमजनों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ से निकलने वाले ठोस कचरे के निस्तारण के लिए व्यवस्था की गई है। इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है, ताकि कचरे को निस्तारण प्लांट में पहुंचाया जा सके। - मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed