{"_id":"653555fc629127f3320d6de6","slug":"was-appearing-in-exam-as-a-fake-candidate-in-group-d-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15800-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रुप डी में फर्जी अभ्यर्थी बनकर दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रुप डी में फर्जी अभ्यर्थी बनकर दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी सात हजार रुपये के लिए दूसरे अभ्यर्थी के रोल नंबर पर पेपर दे रहा था।
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला सामने आया है। अभ्यर्थी की जगह पेपर देने आए फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया है। आरोपी सात हजार रुपये के लिए दूसरे अभ्यर्थी के रोल नंबर पर पेपर दे रहा था। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर निवासी योगेश सिंह ने बताया कि वह निजी स्कूल में पीजीटी गणित का अध्यापक है। 21 और 22 अक्तूबर को एचएसएससी द्वारा आयोजित सीईटी ग्रुप डी परीक्षा उनके स्कूल में हो रही थी। जिसमें उनको बतौर अधीक्षक नियुक्त किया गया। 21 अक्तूबर को स्कूल में शाम की शिफ्ट की परीक्षा चल रही थी। बायोमेट्रिक स्टाफ के लड़के उत्सव ने उनको बताया कि उनके पास सीनियर अधिकारी का फोन आया कि एक अभ्यर्थी पर शक है। जिसका रोल नंबर 25406335 है, जो कि कमरा नंबर-107 में जाकर उपरोक्त रोल नंबर पर बैठे हुए शख्स से गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अभ्यर्थी किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा देने आया है। अभ्यर्थी ने अपना नाम नरेश तंवर निवासी जिला झुंझुनू राजस्थान बतलाया, जो कि अभ्यर्थी तनीष कुमार (असली अभ्यर्थी) की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम ने हरियाणा सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फर्जी अभ्यर्थी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इससे पहले वह सेक्टर 49 में स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में अपना पेपर सुबह की शिफ्ट में देकर आया था और उसके बाद वह शाम की शिफ्ट में तनीष कुमार की जगह पेपर देने पहुंचा था। उसने नारनौल निवासी पंकज व्यक्ति के माध्यम से यह पेपर करने के लिए 7 हजार रुपये में डील की थी। उसने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी पंकज के साथ नारनौल बस स्टैंड के पास स्थित टॉपर एकेडमी में हुई थी। जहां से उन्होंने पेपर दिलाने के लिए पैसों में बात की। मामले में शामिल आरोपी पंकज और तनीष की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी नरेश को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर ले लिया है।