{"_id":"6176ea63bad0db4a5f520814","slug":"ward-committees-formed-yet-not-getting-rid-of-garbage-faridabad-news-noi6124185135","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड कमेटियां गठित, फिर भी कूड़े से निजात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड कमेटियां गठित, फिर भी कूड़े से निजात नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शहर में जगह-जगह कूड़ा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम ने सफाई को लेकर वार्ड कमेटियों का गठन किया हुआ है। इसके बाद भी शहर में कूड़े की समस्या से निजात नहीं मिल रही है, जबकि दिवाली का त्योहार नजदीक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने का दावा करता है। लेकिन शहर में जगह-जगह कूड़े लगा रहता हैं। इससे बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। बावजूद नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी सही तरीके से कूड़ा उठान का कार्य नहीं कर रहे हैं। एनआईटी पांच रेलवे रोड निवासी ने बताया सतविंदर ने बताया कि रेलवे रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है। कूड़े की बदबू से आसपास के लोगों की परेशानी होती है। सराय निवासी रवि रंजन ने बताया कि क्षेत्र में कूड़ा जगह-जगह फैला रहता है। नगर निगम को चाहिए कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सुचारू रूप से कूड़ा उठान का कार्य करें, जिससे लोगों की परेशानी कम हो।
निजी कंपनी उठाती है कूड़ा
नगर निगम कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दिया गया है। निजी कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि 270 गाड़ियों के साथ 25 ई-रिक्शा से रोजाना घरों से कूड़ा उठान का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा 103 गाड़ियों से जगह-जगह बने डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा उठाया जा रहा है। शहर से शत-प्रतिशत कूड़ा उठाने का कार्य हो रहा हैं। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर आरएस दहिया का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। निजी कंपनी के माध्यम से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को कूड़ा फेंकने के लिए चिह्नित किए गए जगह पर ही कूड़ा डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
दिवाली पर चलेगा विशेष सफाई अभियान
आरएस दहिया के अनुसार शहर में दिवाली पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। हर वार्ड में दोपहर बाद सफाई सफाई कार्य किया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा। सेक्टर, कॉलोनी आदि में साफ सफाई करने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगे। लोगों से अपील की जाएगी कि चिह्नित जगहों पर ही कूड़े को फेंकें।
शहर में स्वच्छता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। घर-घर कूड़ा उठाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। दिवाली से पहले शहर को स्वच्छ करने का लक्ष्य है।
मनीष अग्रवाल, मैनेजर, ईकोग्रीन।